मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से देश के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नामीबिया से आई मादा चीता सियाया ने 4 शावकों को जन्म दिया है।
जानकारी के अनुसार मादा चीता और चारों नन्हे शावक फिलहाल बिल्कुल स्वस्थ हैं। एक विशेष टीम इन नए मेहमानों और मादा चीता का खास ख्याल रख रही है।
चीता संरक्षण परियोजना में शामिल अधिकारियों ने नये मेहमानों के आने पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि शावकों का जन्म एक सकारात्मक संकेत है कि कूनो नेशनल पार्क में चीते अपने नए वातावरण में अच्छी तरह से ढल रहे हैं।
आपको बता दें मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को छोड़ा गया था, जिनमें 5 नर और 3 मादा चीता शामिल थी।