पाकिस्तान ने विकीपीडिया को अनब्लॉक करने का आदेश दिया है। आपको बता दें कुछ आपत्तिजनक कंटेंट को विकीपीडिया से हटाने को कहा गया था, लेकिन विकीपीडिया ने इसे हटाने से इनकार कर दिया था।
जिसके बाद पाकिस्तान में विकिपीडिया को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। जिसको लेकर अब खबर आ रही है कि विकिपीडिया वेबसाइट को अब अनब्लॉक कर दिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अधिकारियों को विकिपीडिया को अनब्लॉक करने का आदेश दिया है।
इससे पहले PTA ने विकिपीडिया को चेतावनी दी थी कि अगर वेबसाइट पर उपलब्ध ‘ईशनिंदा’ से संबंधित कंटेंट नहीं हटाया जाता है तो उसे ‘ब्लॉक’ कर दिया जाएगा।
इसके बाद भी विकीपीडिया ने कंटेंट नहीं हटाया और उसे ब्लॉक कर दिया गया था। अब फिर से सरकार ने उसे अनब्लॉक करने का आदेश दिया है।