पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने शादी कर ली है। वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। निकाह समारोह कराची शहर में आयोजित हुआ।
इस दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद से लेकर वर्तमान कप्तान बाबर आजम तक वहां पहुंचे। शाहिद अफरीदी ने 2021 में ही पुष्टि की थी कि शाहीन के साथ उनकी बेटी अंशा की शादी होगी।
हालांकि, दोनों की शादी में काफी देरी हुई। अफरीदी चाहते थे कि उनकी बेटी पहले पढ़ाई पूरी कर ले। आपको बता दें T-20 विश्व कप के बाद चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे शाहीन का इंतजार आखिरकार समाप्त हुआ।
अब वह अंशा के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। निकाह के बाद ससुर शाहिद अफरीदी और दामाद शाहीन एक साथ नजर आए।