• सब्सक्राइब
  • विज्ञापन
Friday, March 24, 2023
No Result
View All Result
Vocal News
  • होम
  • न्यूज़
    गर्मियों में पसीने की बदबू से पाना है छुटकारा तो करें ये काम

    गर्मियों में पसीने की बदबू से पाना है छुटकारा तो करें ये काम

    Rahul Gandhi को 2 साल की हुई जेल, संसद की सदस्यता भी जा सकती है

    Rahul Gandhi को 2 साल की हुई जेल, संसद की सदस्यता भी जा सकती है

    शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 के जज अनुपम मित्तल हुए अस्पताल में भर्ती

    शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 के जज अनुपम मित्तल हुए अस्पताल में भर्ती

    सिंगर सोनू निगम के घर 72 लाख रुपए की चोरी

    सिंगर सोनू निगम के घर 72 लाख रुपए की चोरी

    Kangana Ranaut birthday: कंगना ने मॉडलिंग के लिए छोड़ा घर,आज 96 करोड़ की हैं मालकिन

    Kangana Ranaut birthday: कंगना ने मॉडलिंग के लिए छोड़ा घर,आज 96 करोड़ की हैं मालकिन

    वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ की रिलीज डेट को बढ़ा

    वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ की रिलीज डेट को बढ़ा

    Dhvani Bhanushali birthday: 25 साल की उम्र में ध्वनि भानूशाली ने रचा इतिहास

    Dhvani Bhanushali birthday: 25 साल की उम्र में ध्वनि भानूशाली ने रचा इतिहास

    सिर्फ 2% भारतीय लेते हैं चैन की नींद स्टडी में हुआ खुलासा

    सिर्फ 2% भारतीय लेते हैं चैन की नींद स्टडी में हुआ खुलासा

    गर्मियों के मौसम में न करें ये गलतियां नही तो आपकी स्किन के लिए पड़ सकता है भारी

    गर्मियों के मौसम में न करें ये गलतियां नही तो आपकी स्किन के लिए पड़ सकता है भारी

  • स्पोर्ट्स
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • एंटरटेनमेंट
  • राजनीति
  • इतिहास नामा
Vocal News
No Result
View All Result
Home शख़्सियत
गांधी जी के अनमोल विचार!!!

गांधी जी के अनमोल विचार!!!

by Shristi Singh
February 11, 2023
A A

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जिन्हें हम प्यार से ‘बापू’ कहते हैं। महान सोच वाले एक साधारण व्यक्ति थे।

वे करोड़ों देशवासियों के जीवन में बदलाव लाना चाहते थे।

आज हमें जो आजादी हासिल हैं, उसके लिए राष्ट्रपिता ने बड़ी कुर्बानियां दी थीं।

वे सबके साथ मिलकर चलना चाहते थे। आज हम परिवार के अंदर बंट गए है।

यह भी पढ़ें

कांग्रेस व बेजीपी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई आपस में झड़प ने मचाया प्रदेश भर में हड़कंप

खुद को कंप्यूटर तक सीमित कर लिया है, और स्मार्टफोन को अपनी दुनिया बना ली हैं।

इन जंजीरों से निकलने में बापू के विचार हमारे लिए मददगार साबित हो सकते हैं। गांधीजी जो कहते थे, वह ही करते थे।

सत्य एक हित

गांधी जी सत्य को ईश्वर और ईश्वर को सत्य के रूप में मानते थे।

सत्य हमेशा आनंददायक होता हैं। इसमें शोक या निराशा के लिए कोई स्थान नहीं है।

ADVERTISEMENT

कोसत्य से चित् और आनंद का अनिवार्य संबंध है। चित् का आशय ज्ञान है। इसलिए सत्य का सुख-आनंद ही आधार है।

सत्य-मूल, गांधी जी के विचार

गांधी का मानना था कि हमारी जो आत्मा हैं। वही सत्य है,

लेकिन प्रश्न पैदा होता हैं कि सभी व्यक्तियों की अंतर आत्मा की आवाज सत्य हो सकती हैं? गांधी जी इस प्रश्न के उत्तर में कहते हैं।

कि अलग-अलग प्रकृति में बने हुए लोग की अंतरात्मा की आवाज एक-दूसरे से विशेष हो पर, वह सत्य है- वास्तविक सत्य नहीं।

इस प्रकार एक सत्य दूसरे के लिए असत्य हो सकता है। यदि चरम एवं ईश्वरीय सत्य का ज्ञान प्राप्त करना है। तो व्यक्ति को सत्य का प्रयोग करना होगा।

गांधी जी ने कहा, सत्य केवल शब्दों की सत्यता ही नहीं बल्कि विचार की सत्यता भी हैं। और हमारी अवधारणा का सापेक्षिक सत्य ही नहीं हैं।

बल्कि निरपेक्ष सत्य भी हैं, जो ईश्वर ही हैं। गांधी जी सत्य को निरपेक्ष सत्य के रूप में ग्रहण करते हैं।

सत्य को ईश्वर का पर्यायवाची मानते हैं, इसी सत्य के प्रति निष्ठा हैं। हमारे अस्तित्व की एकमात्र उपयोगिता संपूर्ण गतिविधि सत्य पर केन्द्रित होने जा रही हैं।

सत्य ही हमारे जीवन का प्राण तत्व होना चाहिए। क्योंकि सत्य के बिना व्यक्ति अपने जीवन का वास्तविक लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकता।

यह निश्चित रूप से हो सकता हैं कि उसे सफलता मिल जाए लेकिन अंतरिक शांति प्राप्त नहीं होगी।


गांधी जी ने कहा, मैं सत्य का एकमात्र शोध हूँ। इसी जन्म में मैं आत्म साक्षात्कार के लिए मोक्ष प्राप्त करने के लिए बाध्य हूं।

करोड़ों जनता के हृदय में बसे ईश्वर के अलावा मैं और किसी ईश्वर को नहीं जानता। लोग अपने भीतर के ईश्वर को पहचानते नहीं। मैं पहचानता हूँ।

इन करोड़ों लोगों की सेवा के द्वारा मैं सत्य रूपी भगवान की पूजा करता हूं।

अहिंसा का अर्थ

अहिंसा का सामान्य अर्थ हैं “किसी की हिंसा न करना, किसी भी प्राणी को मानसिक या शारीरिक चोट न पहुंचाना, मार-पीट न करना आदि।”

गाँधी जी का मानना था कि “अहिंसा प्रेम का पर्यायवाची हैं।” गाँधी जी का कहना था की सभी व्यक्तियों और जीवधारियों के साथ प्रेम का व्यवहार किया जाना चाहिए।

महात्मा गांधी का विश्वास था कि प्रेम मे वह शक्ति हैं। जिसकी मदद से असंभव को भी संभव किया जा सकता हैं।

बापू के अनमोल विचार

बापू गांधी जी के अनमोल विचार
Humanity, violence

गांधी जी के अनमोल विचार!!!

1. मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।

2. प्रार्थना मांगना नहीं है। यह आत्मा की लालसा है। यह हर रोज अपनी कमजोरियों की स्वीकारोक्ति है। प्रार्थना में बिना वचनों के मन लगाना, वचन होते हुए मन न लगाने से बेहतर है।

3. निर्मल अन्तःकरण को जो प्रतीत हो, वही सत्य है।

4. चलिए सुबह का पहला काम ये करें कि इस दिन के लिए संकल्प करें कि मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा। नहीं, मैं केवल भगवान से डरूं। मैं किसी के प्रति बुरा भाव न रखूं। मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं। मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं।

5. भूल करने में पाप तो है ही, परंतु उसे छुपाने में उससे भी बड़ा पाप है।

6. भविष्य में क्या होगा, मैं यह नहीं सोचना चाहता। मुझे वर्तमान की चिंता है। ईश्वर ने मुझे आने वाले क्षणों पर कोई नियंत्रण नहीं दिया है।

7. मैं हिन्दी के जरिए प्रांतीय भाषाओं को दबाना नहीं चाहता, किंतु उनके साथ हिन्दी को भी मिला देना चाहता हूं।

8. अपनी गलती को स्वीकारना झाडू लगाने के समान है, जो धरातल की सतह को चमकदार और साफ कर देती है।

9. केवल प्रसन्नता ही एकमात्र इत्र है जिसे आप दूसरों पर छिड़कें तो उसकी कुछ बूंदें अवश्य ही आप पर भी पड़ती हैं।

10. जो समय बचाते हैं, वे धन बचाते हैं और बचाया हुआ धन, कमाए हुए धन के बराबर है।

11. व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।

12. काम की अधिकता नहीं, अनियमितता आदमी को मार डालती है।

13. गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती है। वह तो केवल अपनी खुशी बिखेरता है। उसकी खुशबू ही उसका संदेश है।

14. हम जिसकी पूजा करते हैं, उसी के समान हो जाते हैं।

15. श्रद्धा का अर्थ है आत्मविश्वास और आत्मविश्वास का अर्थ है ईश्वर में विश्वास।

16. कुछ लोग सफलता के केवल सपने देखते हैं जबकि अन्य व्यक्ति जागते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं।

17. सुख बाहर से मिलने की चीज नहीं, मगर अहंकार छोड़े बगैर इसकी प्राप्ति भी होने वाली नहीं। अन्य से पृथक रखने का प्रयास करें।

18. आपकी मान्यताएं आपके विचार बन जाते हैं, आपके विचार आपके शब्द बन जाते हैं, आपके शब्द आपके कार्य बन जाते हैं, आपके कार्य आपकी आदत बन जाते हैं, आपकी आदतें आपके मूल्य बन जाते हैं, आपके मूल्य आपकी नियति बन जाती है।

19. अहिंसा ही धर्म है, वही जिंदगी का एक रास्ता है।

20. जिस दिन प्रेम की शक्ति, शक्ति के प्रति प्रेम पर हावी हो जाएगी, दुनिया में अमन आ जाएगा।

21. कुछ करने में या तो उसे प्रेम से करें या उसे कभी करें ही नहीं।

22. दुनिया में ऐसे लोग हैं, जो इतने भूखे हैं कि भगवान उन्हें किसी और रूप में नहीं दिख सकता सिवाय रोटी के रूप में।


23. चिंता से अधिक कुछ और शरीर को इतना बर्बाद नहीं करता और वह जिसे ईश्वर में थोड़ा भी यकीन है उसे किसी भी चीज के बारे में चिंता करने पर शर्मिंदा होना चाहिए।

24. प्रेम दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है और फिर भी हम जिसकी कल्पना कर सकते हैं उसमें सबसे नम्र है।

25. स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है स्वयं को औरों की सेवा में डुबो देना।

26. आप तब तक यह नहीं समझ पाते कि आपके लिए कौन महत्वपूर्ण है, जब तक आप उन्हें वास्तव में खो नहीं देते।

27. प्रेम की शक्ति दंड की शक्ति से हजार गुनी प्रभावशाली और स्थायी होती है।

28. जब तक गलती करने की स्वतंत्रता न हो, तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।

29. जो भी चाहे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुन सकता है। वह सबके भीतर है।

30. पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।

Share On:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)
  • Click to share on Telegram (Opens in new window)

Related

Tags: Humanityviolence

संबंधित लेख

PMO का फर्जी ऑफिसर बन, Z+ सिक्योरिटी का लिया आनंद

PMO का फर्जी ऑफिसर बन, Z+ सिक्योरिटी का लिया आनंद

by Shristi Singh
March 20, 2023

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का शीर्ष अधिकारी बताकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा में सेंध लगाने वाले किरणभाई पटेल को 15 दिन की...

Aman Gupta: Success Story of the BoAt

Aman Gupta: Success Story of the BoAt Co-Founder In Hindi

by Deepak Kumar
March 4, 2023

 2016 में 30 लाख के इंवेस्टमेंट से शुरु हुई एक कंपनी जिसकी वैल्यूशन आज 1500 करोड़ है।जी हाँ हम बात...

Next Post
पीएम मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के अनुष्का विराट ने किए दर्शन

पीएम मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के अनुष्का विराट ने किए दर्शन

पर हमसे जुड़ें

Youtube Facebook Twitter

VNS Archive

हमसे जुड़ें
न्यूज़ सब्मिट करें
संपर्क    सब्सक्राइब    विज्ञापन    फीडबैक    कंप्लेंट     हमारे बारे में 
Youtube Facebook Twitter
न्यूज अलर्ट  /  अस्वीकरण  /  नियम एवं शर्तें  /  गोपनीयता
© COPYRIGHT JMAAA INFOTECH PVT LTD 2021
No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • स्पोर्ट्स
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • एंटरटेनमेंट
  • राजनीति
  • इतिहास नामा

© COPYRIGH 2022 ALL RIGHTS RESERVED BY JMAAA

 

Loading Comments...