पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ मुंबई की ओर से खेलते हुए अपना शानदार तिहरा शतक पूरा किया। एलीट ग्रुप B के इस मैच में 379 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के बाद वो आउट हुए।
शॉ को रियान पराग ने LBW आउट किया। प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी ने अपनी 379 रन की पारी के लिए मात्र 383 गेंदों का सहारा लिया, उन्होंने अपनी इस लाजवाब पारी में 49 चौके और 4 छक्के लगाए।
पृथ्वी 400 रन बनाने से चूक गए। वो जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे ब्रायन लारा का रिकॉर्ड खतरे में नजर आ रहा था। हालांकि पराग ने इस खतरे का टाल दिया।
पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। आपको बता दें रणजी का सबसे बड़ा स्कोर बी बी निंबालकर ने बनाया था उन्होंने नाबाद 443 रनों की पारी खेली थी।
पृथ्वी शॉ की शानदार और बेमिसाल पारी पर लोग खुश होकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। लोग उन्हें नजरअंदाज किए जाने से बीसीसीआई और चयनकर्ताओं से नाराज हैं, और उनकी आलोचना कर रहे हैं।