देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियांका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी तस्वीरे फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं।
दरअसल प्रियंका चोपड़ा फिलहाल भारत में ही हैं हाल ही में वो नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर यानी NMACC इवेंट में शामिल हुई।
उसके बाद प्रियंका पति निक जोनस के साथ अनोखी नाइट डेट पर निकल गई जिसके तस्वीरे वायरल हो रही हैं।
आपको बता दें एक्ट्रेस ने डेट के दौरान मुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शा की सवारी की जी हां आप फोटोस में देख सकते है
बॉलिवुड से हॉलीवुड की सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियांका चोपड़ा एक ऑटो से नाइट डेट एंजॉय कर रही हैं।
फोटोस में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस ने मल्टीकलर की आउटफिट पहनी हुई हैं जो की 65 साल पुरानी बनारसी पटोला साड़ी से बनाई गई हैं इसको बनाने में पूरे 6 महीने लगे हैं।