हिमाचल के सोलन में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संबोधित करते हुए भाजपा पर करारा प्रहार किया है उन्होंने अपने संबोधन को मां शूलिनी के जयकारे के साथ शुरू किया और अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद किया। उन्होंने कहा कि हिमालय की बर्फ में इंदिरा गांधी की अस्थियां भी है।

इंदिरा गांधी जानती थीं हिमाचल के लोगों के हौसले को। मेहनत के बल पर आज हिमाचल के लोगों ने प्रदेश को ऊचाईयों पर पहुँचाया हैं।
ADVERTISEMENT