तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब कर्नाटक के अलग-अलग शहरों से होकर गुजर रही है। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस समय कर्नाटक में चल रही है।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 28वें दिन की शुरुआत मांड्या ज़िले के मल्लेनाहल्ली से की।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की।तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर उद्योगपतियों की कर्जमाफी और किसानों की आत्महत्या से जुड़े मुद्दे उठाए। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने शुक्रवार को कहा कि एक देश में दो भारत’ नहीं हो सकते। यह कभी भी स्वीकार्य नही होगा।