RBI ने रेपो रेट में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी की है। RBI 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। आपको बता दें RBI ने रेपो रेट में लगातार छठी बार बढ़ोत्तरी की है।
रेपो रेट को 6.25% से बढ़ाकर 6.50% कर दिया है। इससे पहले तीन दिनों तक RBI की MPC की अहम बैठक चली थी। जिसके बाद बैठक में लिए गए फैसलों के लिए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसके बारे में जानकारी दी।
रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद होम लोन के EMI के साथ-साथ कार लोन और पर्सनल लोन भी महंगा होगा। आपको बता दें कि मई 2022 में रेपो 4% था जो अब बढ़कर 6.5% हो गया है।
RBI गवर्नर ने कहा कि बीते तीन सालों में दुनिया की परिस्थितियों को देखते हुए दुनिया भर के बैंकों को ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला लेना पड़ा है।
उन्होंने कहा महंगाई पर कंट्रोल करने के लिए ये कठिन फैसले जरूरी थे। RBI गवर्नर ने आगे कहा कि फिस्कल ईयर 2023 में महंगाई दर 6.7% से घटकर 6.5% रह सकती है।