कई सालो से बीमार चल रहे रॉबी कोलट्रेन का 72 साल की उम्र में निधन हो गया हैं। ये वहीं रॉबी कोलट्रेन है जो हैरी पॉटर फिल्मों में रैबियस हैग्रिड का किरदार निभाते थे। रॉबी के निधन से दुनियाभर के हैरी पॉटर फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है और उनके किरदार को याद किया जा रहा है। आप को बता दे रॉबी कई पुरस्कार जीत चुके है उनका जन्म स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 30 मार्च 1950 को हुआ था और उनके माता-पिता डॉक्टर और टीचर थे।
तो वहीं समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 72 साल के रॉबी स्कॉटलैंड के लारबर्ट के रहने वाले थे और उनका निधन वहीं के एक अस्पताल में हुआ है।