भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
उन्होंने अपनी 34 रन की पारी में दो छक्के लगाए। रोहित अच्छी शुरुआत करने के बाद बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक रिकॉर्ड जरुर तोड़ दिया है।

रोहित मैच में 2 छक्के लगाने के साथ ही घरेलू मैदान पर वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने भारतीय जमीन पर वनडे मैचों में 123 छक्के लगाए थे। रोहित ने जब भारतीय पारी के तीसरे ओवर में हेनरी शिपली की गेंद पर छक्का लगाया तो वह धोनी से आगे निकल गए।
उसके बाद उन्होंने एक और सिक्स जड़ा। भारतीय जमीन पर रोहित के छक्कों की संख्या अब 125 हो गई है।