भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ मुंबई में कुछ अज्ञात फैंस ने मारपीट की। वायरल वीडियो नें देखा जा सकता है कि एक लड़की पृथ्वी के साथ हाथापाई कर रही है।
लड़की के हाथ में बेस बॉल का डंडा है जिसे पृथ्वी ने भी पकड़ रखा है। इस दौरान लड़की पृथ्वी शॉ और उसके दोस्तों पर आरोप लगा रही है है कि क्लब में उनके साथ मारपीट की गई है।
दरअसल ये लड़की सोशल मीडिया इंफुलिंसर है। ऐसी जानकारी है कि पृथ्वी अपने दोस्तों के साथ सांताक्रूज स्थित एक होटल में पार्टी करने गए थे।
जहां फैंस को सेल्फी के लिए मना करने पर शोभित ठाकुर और सना उर्फ सपना गिल समेत 8 करीब आरोपियों ने उनके दोस्त की कार में तोड़फोड़ भी की।
तो वहीं हाथापाई करने वाली ब्लॉगर और यूट्यूबर सपना गिल को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सपना गिल को अब 17 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।