कांग्रेस नेता शशि थरूर अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तेजी से अभियान चला रहे हैं। वे अब तक केरल, तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों दौरा करके कार्यकर्ताओं से अपना समर्थन मांग चुके हैं। वहीं थरूर के कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर होने की भी अफवाह उड़ने लगीं। इस बीच उन्होंने चुनावी घोषणापत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने युवाओं, महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने पर ध्यान देने की बात कही है।
शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर होने की अफवाहों को खारिज करते कहा कि वह अभी मैदान में हैं और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों और लोगों से समर्थन मिल रहा है। चुनाव प्रचार अभियान के तहत थरूर चेन्नई में हैं, इस दौरान उन्होंने गुरुवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि मेरा उद्देश्य है पार्टी को फिर से खड़ा करना, इसे फिर से सक्रिय करना, कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना, सत्ता का विकेंद्रीकरण करना के साथ लोगों के संपर्क में रहना है।