महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन लिए 13 फरवरी को ऑक्शन का आयोजन किया गया। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुई वाली नीलामी में 87 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। जिसमें 30 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।
टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना इस ऑक्शन की सबसे महंगी प्लेयर रहीं। स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा।
आपको बता दें कि स्मृति को खरीदने के लिए RCB और मुंबई इंडियंस के बीच जंग देखने को मिली और अंत में बाजी मारते हुए स्मृति को RCB ने अपने खेमे में शामिल किया।
दरअसल, भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम महिला IPL ऑक्शन में सबसे पहले लिया गया।
स्मृति का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, जबकि उन्हें खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस और RCB में कड़ी टक्कर देखने को मिली। इसके साथ ही अंत में RCB ने उन्हें 3.40 करोड़ रुपए में खरीद लिया।