आप लोगों ने अब तक कई ऐसे लोगों के बारे में सुना होगा जिनकी संपत्ति का कुछ अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ये लोग इतने अमीर है कि अगर चाहे तो पूरी दुनिया से कुछ हद तक गरीबी तक जा सकती है।
आज हम ऐसे ही कुछ परिवारों के बारे में बात करेंगे जिनके बारे में कहा जाता है कि ये परिवार देश में चलने वाली सत्ता को भी कंट्रोल करते हैं।
द हाउस ऑफ सऊद

इस लिस्ट में सबसे पहला नम्बर आता है द हाउस ऑफ साउद का। अब अगर इस नाम से आप थोड़ा सोचेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि किसके बारे में बात करने वाले हैं।
जी हां हम बात करेंगे सऊदी अरब के किंग के बारे में। दरअसल ये एक शाही परिवार है जो सऊदी अरब में 1932 से शासन कर रहा है। इस फ़ैमिली के हेड सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ अल सउद हैं।
आपको बता दें इस परिवार के हेड के पास पूरी राजनीतिक ताकत है। तो वहीं परिवार के बाकी सदस्यों को अलग अलग विभाग दिए जाते हैं।
इस परिवार के सदस्य सऊदी अरब के अंदर अपनी पसन्द की कोई भी नौकरी कर सकते हैं। इसके अलावा, ये दुनिया को 20 फ़ीसदी तेल सप्लाई करते हैं।
मॉर्गन फैमिली
अब बात करते हैं मॉर्गन परिवार की। दरअसल ये परिवार अमेरिका का रहना वाला है। कई रिपोर्टों के मुताबिक मॉर्गन परिवार अमेरिका की राजनीति और दुनिया के सभी बैंकों को कंट्रोल करने की ताकत रखता है।

अब आप इनकी ताकत के बारे में इसी से अंदाजा लगा सकते हैं। आपको बता दें जेपी मॉर्गन ने अमेरिका में अपना साम्राज्य बनाया था। आज न सिर्फ़ यूएस बल्कि यूरोप में भी इस परिवार का सिक्का बोलता है।
कीथ मर्डोक
इस लिस्ट में अब नम्बर आता है ऑस्ट्रेलिया के जर्नलिस्ट कीथ मर्डोक का। आपको बता दें कीथ मर्डोक एक पॉलिटिकल जर्नलिस्ट थे और उसके बाद उन्हें एक अखबार का एडिटर नियुक्त किया गया।
जिसके बाद अखबार ज्यादा फेमस हो गया। उनके कार्यकाल में अखबार की लोकप्रियता इस कदर बढ़ी कि उन्हें CEO बना दिया गया।

आपको बता दें जब इस परिवार ने ऑस्ट्रेलियन मीडिया से अपना कंट्रोल खो दिया तो उन्होंने अपना न्यूज़ कॉरपोरेशन खोला।
फॉक्स न्यूज, माइस्पेस और Dow Jones जैसी कम्पनी का आज ये परिवार मालिक है। तो वहीं इनके न्यूज कॉर्पोरेशन से सेलिब्रिटी, पुलिस और ऐसे ही तमाम लोगों के अवैध फोन टैपिंग का आरोप भी लग चुका है।
वॉल्टन परिवार
तो वहीं अब बात करेंगे वॉल्टन परिवार का। ये परिवार भी अमेरिका से ही है। दरअसल 1962 में सैम वॉल्टन ने अपना पहला वॉलमार्ट स्टोर खोला था।
जैसे जैसे समय बीता वैसे ही इनका बिजनेस भी बढ़ता गया। अब तो समय ऐसा है कि आज वॉलमार्ट ने अमेरिका में अपना दबदबा कायम कर लिया है।

तो वहीं इस कम्पनी के मालिक सैम की मौत होने के बाद के बाद उनकी पत्नी और उनके 4 बच्चों ने कम्पनी को संभाला। इस सुपरमार्केट के अलावा ये परिवार अर्वेस्ट बैंक का भी मालिक है।
अर्नेस्ट ओपेनहाइमर
इस लिस्ट में अब नाम आता है अर्नेस्ट ओपेनहाइमर का। अर्नेस्ट ओपेनहाइमर दक्षिण अफ्रीका के एक उद्योगपति हैं। आपको बता दें ओपेनहाइमर परिवार के पास दुनिया में सबसे ज्यादा सोना है।
जी हां सबसे ज्यादा गोल्ड रिज़र्व रखने वाले इस परिवार के पहले सदस्य अर्नेस्ट ओपेनहाइमर सबसे पहले साउथ अफ्रीका के किम्बरले शहर के मेयर बने और साथ ही एक डायमंड कम्पनी भी चलाने लगे।

उनका बिजनेस बहुत जल्दी बढ़ा और वो इस फील्ड के बादशाह बन गए। अब उनका ये बिजनेस अर्नेस्ट के पोते निकी ओपेनहाइमर संभालते हैं। ये परिवार न सिर्फ़ हीरे बल्कि सोने, लोहे चांदी, प्लेटिनम का भी व्यापार करता है।
किंग चार्ल्स तृतीय
इस लिस्ट में अब नाम आता है ब्रिटेन के शाही परिवार का जी हां इस परिवार के मुखिया इस वक्त किंग चार्ल्स तृतीय हैं।

यही नहीं वो ब्रिटेन के मिलिट्री फोर्स के चीफ भी हैं। ब्रिटेन के अलावा किंग चार्ल्स तृतीय 15 स्वतंत्र देशों के शासक हैं। ये परिवार काफ़ी हाई प्रोफ़ाइल लाइफ़ जीता है।
रॉथचाइल्ड परिवार
इस लिस्ट में अब नाम आता है रॉथचाइल्ड फैमिली का। जी हां रॉथचाइल्ड परिवार नेपोलियन के समय में दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक था।

ये साम्राज्य Mayer Amschel Rothschild से शुरू हुआ। जर्मनी में इस परिवार का एक बड़ा बैंकिंग बिज़नस था और इन्होंने अपना वित्तीय साम्राज्य खड़ा किया था। Rothschild परिवार को लेकर बहुत सारी अफवाहें हैं।
कहा जाता है कि ये परिवार पूरे दुनिया का पैसा कंट्रोल करता है। इसके अलावा इस rothschild परिवार को कई लड़ाइयों को बढ़ावा देने के लिए भी ज़िम्मेदार ठहराया जाता है|
तो ये वो कुछ परिवार थे जो कहीं न कहीं पूरी दुनिया को कंट्रोल करते हैं।