नकदी की कमी से जूझ रहे श्रीलंका ने नॉर्वे और इराक में अपनी एम्बेसी बंद कर दी हैं। फॉरेन करेंसी न होने से देश की इकोनॉमी ढह गई है। सरकार की नीतियों के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या, रोशन महानामा और मर्वन अटापट्टू भी शामिल हैं। देश में 3 महीने पहले 500 रुपए किलो मिलने वाला सेब अब 1000 रुपए का है। चावल की कीमतें 100% तक बढ़ी हैं।