एक ऐसी लकड़ी जिसके 1 किलो कीमत लाखों रुपए हैं। जी हां अभी तक आपने सुना होगा कि चंदन की लकड़ी सबसे महंगी बिकती है तो आज हम आपका ये भ्रम दूर कर देते हैं।
अगर देखा जाए तो चंदन की 1 किलो लकड़ी 7 से 8 हजार रुपए किलो बिकती है जबकि हम जिस लकड़ी की बात कर रहे हैं उसकी 1 किलो की कीमत 7 से 8 लाख रुपए है।

ये सुनकर शायद आपको भी भरोसा नहीं हो रहा होगा लेकिन सच तो यही है। दरअसल हम बात कर रहे हैं अफ्रीकन ब्लैक वुड लकड़ी के बारे में।
जी हां ये लकड़ी 7 से 8 लाख रुपए किलो बिकती है। आपको बता दें इस पेड़ को उगाने में 60 साल का समय लगता है। तो वहीं इस लकड़ी से लग्जरी फर्नीचर और कुछ खास म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बनाए जाते हैं।