आगामी इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2023 में दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडन मार्क्रम सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे।
फ्रेंचाइजी ने पूर्व कप्तान केन विलियमसन को पिछले सीजन के बाद रिलीज कर दिया था। ऐसा कहा जा रहा था कि SRH 8.5 करोड़ रुपये में खरीदे गए मयंक अग्रवाल को ये जिम्मेदारी सौंप सकता है
लेकिन हैदराबाद की मैनेजमेंट ने मार्क्रम पर भरोसा जताया है। मार्क्रम हाल ही में समाप्त हुई साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में भी फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे और उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को पहला सीजन भी जितवा दिया था।
SRH ने उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए अपनी टीम का कप्तान बनाया है। आपको बता दें IPL की शुरुवात 31 मार्च से होगी।
जबकि सनराइजर्स हैदराबाद अपना पहला मुकाबला 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।