टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने दमपर नाम कमाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया में न हो, लेकिन वो आज भी अपने फैंस के दिलों पर राज करते है।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को ढाई साल हो गए है, लेकिन आज भी एक्टर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। अभी हाल में सुशांत सिंह राजपूत का फ्लैट सुर्खियों में छा गया था।
खबर आई थी कि इस फ्लैट को अभी तक कोई नया किराएदार नहीं मिला है। इस खबर के सामने आने के बाद सब हैरान हो गए थे। लेकिन इसी बीच अब इस फ्लैट को लेकर नई खबर सामने आ रही है।
आपको बता दें कि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम करने वाली टीम के एक मेंबर रूप कुमार ने बड़ा खुलासा किया था। जिसमें उन्होंने ये दावा किया था कि पोस्टमार्टम के समय उनकी बात को अनसुना कर दिया गया था।
उन्हें ये कहा गया था कि जल्द से जल्द उनकी बॉडी का पोस्टमार्टम करें और पुलिस को बॉडी सौंप दें। जिसके बाद एक्टर एक बार फिर चर्चा में आ गए थे। लेकिन अब उनका घर चर्चा में बना हुआ है।
दरअसल 14 जून, 2020 वो दिन था जिस दिन सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। एक्टर का शव उनके फ्लैट में मिला था। तब से उनका ये फ्लैट काफी चर्चा में रहा था।
सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट को मिला नया किरायादार
सुशांत के इस फ्लैट को लंबे समय से एक किराएदार की तलाश थी, जो अब जाकर खत्म हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत के इस फ्लैट को नया किराएदार मिल गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर की मौत के बाद से ही ये फ्लैट खाली पड़ा था। लेकिन अब किराएदार मिलने के बाद रियल एस्टेट ब्रोकर ने राहत की सांस ली है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही ब्रोकर ने फ्लैट का एक वीडियो शेयर किया था जो बिल्कुल खाली पड़ा हुआ था। इसे शेयर करने के साथ रफीक ने बताया था कि सुशांत के निधन के बाद हर किराएदार इस फ्लैट को लेने से डरते हैं।
ब्रोकर ने बताया क्यों खाली पड़ा था अब तक फ्लैट
रफीक ने ये भी बताया कि इस फ्लैट का मालिक NRI है और वो इस फ्लैट की कीमत कम नहीं करना चाहते। अगर ऐसा होता तो ये जल्दी बिक जाता। वहीं रफीक ने ये भी बताया कि ओनर अब इस फ्लैट को किसी भी फिल्मस्टार को नहीं देना चाहता।
सुशांत के फ्लैट को कोई लेने के लिए तैयार नहीं था। हालांकि अब आखिरकार किराएदार मिल ही गया है। कहा जा रहा है कि ओनर इस फ्लैट को लेकर बात कर रहे हैं और जल्द ही नए किराएदार इस फ्लैट में शिफ्ट हो सकते हैं।
फ्लैट का किराया होगा 5 लाख
बता दें कि अभी तक इसकी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक नए किराएदार को इस फ्लैट के लिए हर महीने लगभग 5 लाख रुपये किराया देना होगा।
इतना ही नहीं फ्लैट मालिक को 30 लाख रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट भी देना होगा। तो वहीं सुशांत इस फ्लैट का एक महीने का 4.5 लाख रुपये किराया देते थे। अब इस फ्लैट के ओनर ने किराया बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है।