पूरे देश में आज महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जा रही है। आज के दिन को पराक्रम दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है।
इस मौके पर पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में कार्यक्रम की शुरुआत संघ की प्रार्थना से हुई। इसी कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि नेता जी ने अपना सारा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया।
नेता जी का जीवन लगभग वनवास में गुजारने जैसा था। उन्होंने अपने जीवन के बहुत से हिस्से वनवास में गुजारे। उन्हें अपना सर्वस्व बलिदान देश के लिए कर दिया।
मोहन भागवत ने आगे कहा पूरी दुनिया आज भारत की ओर देख रही है। नेताजी के सपने अभी पूरे नहीं हुए हैं। हमें इसे मिलकर पूरे करने होंगे।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस और हमारे पूर्वजों के दिखाए हुए रास्तों को अपनाकर हम इस विश्व में शांति और भाईचारा फैला सकते हैं।