लखनऊ सुपर जायंट्स पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2022 के 37वें मुकाबले में जीत के बाद जुर्माना लगाया गया है। कप्तान केएल राहुल पर इस बार डबल जुर्माना लगाया गया। केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस पर आईपीएल 2022 की अपनी 5वीं जीत दर्ज की।हालांकि इस जीत के बाद मैदान पर उतरने वाली लखनऊ की पूरी टीम को सजा मिली है.
कप्तान केएल राहुल और प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर जुर्माना लगाया गया है।मुंबई इंडियंस के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण केएल राहुल पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि प्लेइंग इलेवन के बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया है।
बीते दिनों मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही आईपीएल के 26वें मुकाबले के बाद भी राहुल पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इस सीजन में लखनऊ ने पहली बार ऐसा किया था, इसीलिए कप्तान पर 12 लाख रुपये का फाइन लगाया गया, मगर दूसरी बार उल्लंघन पर अब राहुल पर 24 लाख रुपये यानी दुगनी राशि देनी होगी।