गूगल ने गूगल मैप्स के लिए नया फीचर पेश किया है। इसका नाम है- ‘टोल प्राइस’। इसकी मदद से अब यूजर्स अपनी ट्रिप शुरू करने से पहले टोल पर लगने वाली एक्सपेक्टेड प्राइस का पता लगा पाएंगे और टोल-फ्री रूट्स की पहचान भी कर पाएंगे।
जहां एक्सपेक्टेड टोल की कीमतों से उनकी ट्रिप पर आने वाले टोल प्लाजा पर लगने वाले कुल चार्ज का पता चलेगा वहीं टोल-फ्री रूट्स से आपको ऐसे रूट बताए जाएंगे जिनमें टोल नाका नहीं होगा। इस तरह आप बिना टोल दिए अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच सकते हैं।