चित्रकारी की दुनिया में पाब्लो पिकासो को एक मिसाल के तौर पर जाना जाता है। पिकासो का जन्म 25 अक्टूबर 1881 में मलागा, स्पेन में हुआ। बचपन से ही वे तरह- तरह की कलाकृतियां बनाकर लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया करते थे। पिकासो ने अपने कॅरिअर के शुरुआती कुछ सालों मे ही प्रसिद्धि पा ली। पाब्लो पिकासो स्पेन के महान चित्रकार साबित हुए जो कि खूब विवादो में भी रहे। पिकासो अपने समय के सबसे चर्चित चित्रकार थे। पिकासो की कलाकृतियां मनुष्य पर होने वाली वेदनाओं का जीता जागता आइना होती थी।
पिकासो ने अपनी चित्रकला से काफी दौलत कमाई।पिकासो अपनी पेटिंग के अधिक से अधिक मूल्य वसूल करते थे। इसका अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते है कि 1932 में बनाई गई पिकासो की ‘मेरी थ्रीज’ पेंटिंग को पिछले साल,करीब 90 साल होने के बाद 700 करोड़ रुपये में खरीद लिया गया। पिकासो 21वीं सदी के एक महान चित्रकार थे। कोई उनकी बराबरी करने वाला नही है। दिल का दौरा पड़ने के कारण 8 अप्रैल 1973 को उनकी मृत्यु हो गई।