BBC की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है। TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने इस डॉक्यूमेंट्री का एक और लिंक शेयर किया है। मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा, यह दूसरा एपिसोड है।
TMC सांसद ने कहा कि इसके हट जाने के बाद वह एक और लिंक शेयर करेंगी। पिछले हफ्ते भी उन्होंने एक लिंक शेयर कर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। मोइत्रा के अलावा डेरेक ओ ब्रायन ने भी ट्वीट किया था।
दरअसल पीएम मोदी और 2002 के गुजरात दंगों पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री को लेकर पिछले कई दिनों से घमासान मचा हुआ है।
सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर और यूट्यूब को इंडिया: द मोदी क्वेश्चन नामक डॉक्यूमेंट्री के लिंक को बैन करने का निर्देश दिया था। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने BBC की इस डॉक्यूमेंट्री को प्रोपेगेंडा करार दिया था।