आज साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR 39 साल के हो चुके हैं। जूनियर NTR साउथ के साथ बॉलीवुड का भी जाना माना नाम बन चुके हैं। उनकी गजब की फैन फॉलोइंग है। चाइल्ड एक्टर के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले जूनियर NTR की पहली ही फिल्म काफी सक्सेसफुल साबित हुई थी।
जूनियर NTR का जन्म 20 मई 1983 को पिता एक्टर और पॉलिटिशियन नंदमुरारी हरिकृष्णा और मां शालिनी भास्कर के घर कर्नाटक के कुंदापुर में हुआ था। जूनियर NTR पूर्व चीफ मिनिस्टर और एक्टर एनटी रामा राव हैं। जूनियर NTR का नाम उनके माता-पिता ने पहले तो तारक रखा, लेकिन बाद में दादा NTR ने उनका नाम नंदमुरी तारक रामा राव रख दिया। जो फिल्मों में आने के बाद जूनियर NTR के नाम से जाना गया।
नंदमुरी तारक रामा राव उर्फ जूनियर NTR ने 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रह्मार्षि विश्वामित्र’ से बतौर बाल कलाकार एक्टिंग डेब्यू किया था। ये फिल्म हिट साबित हुई। इस फिल्म को एक जमाने के पॉपुलर डायरेक्टर और उनके दादा NTR ने ही निर्देशित किया था। इसके बाद एक्टर 1996 की फिल्म ‘रामायणम’ में नजर आए, जिसे नेशनल फिल्म अवॉर्ड ऑफ बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म से सम्मानित किया गया था।