जंगल का सबसे ताकतवर जानवर शेर होता है। शेर को देखते ही जंगल के सभी जानवर इधर उधर भागने लग जाते हैं।
आखिर हो भी क्यों न ऐसा इन्हें जंगल का राजा जो कहा जाता है। राजा होने के नाते इतना खौफ तो बनता ही है। लेकिन कभी कभी जंगल के राजा को भी मात खानी पड़ जाती है।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल का राजा शेर एक जहरीले सांप पर हमला करने की कोशिश करता है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले वह सांप को बड़े ध्यान से देखता है। इसके बाद उसे अपने पंजों और मुंह से छेड़ने लगता है। अपने ऊपर खतरा देखकर सांप मुंह खोलकर शेर पर झपट्टा मारता है।
इसके बाद शेर भी घबरा जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अगर सही मौके पर शेर अपना मुंह पीछे नहीं करता तो वह सांप के जहर का शिकार हो जाता।
सांप के हमले से युवा शेर घबरा जाता है। इसके बाद वह चुपचाप वहां से निकल जाता है।