एक समय में दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे बिल गेट्स को तो हर कोई जानता है। बिल गेट्स को भारत काफी पसन्द आता है।
वो समय समय पर भारत आते रहते हैं। उन्हे सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि भारतीय खाना भी पसन्द है। इस बात के पुख्ता सबूत एक वीडियो से मिल चुके हैं।
दरअसल बिल गेट्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भारतीय रोटी के लिए अपना प्रेम दिखा रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने अपने हाथ से भारतीय रोटी बनाई और उसे घी लगाकर खाया भी। एक समय दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे बिल गेट्स के रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बिल गेट्स को रोटी बनाने में सेलिब्रिटी शेफ ईटन बर्नथ हेल्प करते नजर आ रहे हैं। बर्नथ ने बिल गेट्स को बताया कि भारत में बिहार की यात्रा के दौरान उन्होंने किस तरह की रेसिपी सीखी।