सोशल मीडिया के जरिए आज हर कोई फेमस होना चाहता है। इंसान को तो छोड़िए आजकल जानवर के भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
इनमें कुछ जानवरों का अंदाज देखकर लोग दंग रह जाते हैं। तो वहीं, कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक नशेड़ी बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में बंदर मस्त होकर सिगरेट फूंक रहा है। जिसने भी बंदर का यह अंदाज देखा वो देखता ही रह गया।
इस वायरल वीडियो में आपको एक बंदर का अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक पेड़ पर बंदर आराम से बैठा है।
उसके हाथ में सिगरेट है। पहले बंदर इधर-उधर देखता है और फिर मजे से फूंक मारने लगता है। जिस तरह बंदर सिगरेट पीता है उसे देखकर लगता है कि जैसे वो रोज सिगरेट पीता है।
बन्दर का इस तरीके से सिगरेट पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।