भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भले ही क्रिकेट से सन्यास ले लिया हो लेकिन टविटर् पर वे मौजूदा खिलाडियों के बराबर चर्चा में बने रहते है। उनके ट्वीट्स काफी मज़ेदार होते है लेकिन कई बार वे कुछ ऐसा बोल जाते है जो विवाद का विषय बन जाता है।
फिलहाल बात हो रही है मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 6 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच की। यहां पर पैट कमिंस ने केवल 15 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली जिसकी बदौलत मुंबई लगातार तीसरा मैच हार गई।
इस पर सहवाग ने पैट कमिंस की तस्वीर लगाई और लिखा- जैसे किसी के मुंह से निवाला छीन लिया … सॉरी वडापाव छीन लिया। और फिर कमिंस की जमकर तारीफ की। अब रोहित शर्मा के प्रशंसको को उनका ये वडापाव एंगल समझ नही आया और वीरेंद्र सहवाग की ट्रोलिंग शुरु हो गई। बाद में उन्होंने खुद एक और ट्वीट कर स्पष्टीकरण दिया की वो ट्वीट रोहित शर्मा के लिए नही था बल्कि पूरी मुंबई टीम के लिए था। रोहित के फैंस थोड़ा ठंडा लो, मै भी रोहित की बल्लेबाज़ी का प्रशंसक हूँ।