आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने एलान किया है कि राज्य की अगली राजधानी विशाखापत्तम होगी। दरअसल, 2014 में तेलंगाना को आंध्र प्रदेश से अलग किया गया था उस वक्त हैदराबाद को 10 साल के लिए दोनों राज्यों की साझा राजाधानी घोषित किया गया था।
अब 10 साल का समय पूरा होने के बाद हैदराबाद को तेलंगाना को सौंपे जाने का निर्णय हुआ। ऐसे में आंध्र प्रदेश को 2024 से पहले ही राजधानी का एलान करना था।
इससे पहले 23 अप्रैल 2015 को चंद्रबाबू नायडू की सरकार ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की अगली राजधानी घोषित किया था।
हालांकि इसके बाद 2020 में जगन सरकार ने ही आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियां होने की बात कही थी। इनमें अमरावती, विशाखापत्तनम और कुरनूल का नाम सामने आया था।
लेकिन अब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने विशाखापत्तनम को आंध्र प्रदेश की राजधानी घोषित कर दिया है।