भारत के कई दिग्गज पहलवानों की अगुआई में 30 भारतीय पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे हैं। इन पहलवानों का आरोप है कि कुश्ती संघ उनका शोषण कर रहा है।
संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह मनमाने तरीके से संघ को चला रहे हैं। पहलवानों के साथ उनके कोच नहीं भेजे जाते और विरोध करने पर धमकाया जाता है।
महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि बृजभूषण सिंह ने कई लड़कियों का यौन शोषण किया है। उनके पसंदीदा लोग भी लड़कियों का शोषण करते हैं।
कोच खिलाड़ियों के अलावा महिला कोच का भी शोषण करते हैं। बृजभूषण शरण सिंह 2011 से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं।
वह फरवरी 2019 में लगातार तीसरी बार WFI के अध्यक्ष चुने गए थे। इसके अलावा वह यूपी के गोंडा जिले की कैसरगंज सीट से भाजपा से सांसद भी हैं। बृजभूषण लगातार 6 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।