आज कल आसमान में हवाई जहाज उड़ान भरते हुए आसानी से दिखते हैं। यदि आप देश के किसी बड़े शहर में रहते हैं तो आप रोजाना कई हवाई जहाज को आसमान में उड़ान भरते हुए देख लेते होंगे।
क्या आप के भी मन में है ये सवाल ?
यदि आप हवाई जहाज के रंग पर गौर करें तो ज्यादातर विमानों का रंग सफेद ही होता है। हवाई जहाज का सफेद रंग काफी कॉमन है लेकिन बहुत ही कम लोग इस ओर ध्यान देते हैं। हालांकि, ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है जो विमान के सफेद रंग को लेकर काफी सवाल-जवाब करते हैं।

यदि आपके मन में भी कभी हवाई जहाज के सफेद रंग को लेकर सवाल आया है तो बिल्कुल बेफिक्र रहिए, हम आपको इस वीडियो में बताएंगे कि आखिर हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता है?
हवाई जहाज का रंग सफेद होने का पहला कारण,सूरज की किरणों से बचाना
हवाई जहाज का रंग सफेद होने का सबसे बड़ा वैज्ञानिक कारण है सूरज की किरणें। जी हां सफेद रंग प्लेन को सूरज की किरणों से बचाता है। असल में, सफेद रंग गर्मी को मारता है।

रनवे से आसमान तक प्लेन हमेशा धूप में ही रहता है। इन दोनों ही जगह पर सूरज की किरणें सीधा हवाई जहाज पर पड़ती हैं। सूरज की इंफ्रारेड किरणों की वजह से प्लेन के अंदर गर्मी पैदा हो सकती है। ऐसे में प्लेन का रंग अगर सफेद हो तो इसे गर्म होने से बचाया जा सकता है। सफेद रंग सूरज की किरणों को काफी प्रतिशत तक रोकता है।
क्रैक या दरार आसानी से दिखना
तो वहीं इसके पीछे का दूसरा कारण ये है कि प्लेन का रंग अगर सफेद है, तो इसमें किसी भी तरह का क्रैक या दरार आसानी से देखी जा सकती हैं। अगर प्लेन का रंग सफेद होने की बजाए किसी और रंग का होगा, तो इसमें दरारें छिप जाएंगे। ऐसे में सफेद रंग मेंटेनेंस और टेस्टिंग के लिए काफी मददगार होता है।
सफेद रंग का वजन हल्का होता हैं
तो वहीं प्लेन का रंग सफेद करने की एक और वजह ये भी है कि अन्य रंगों की तुलना में ये रंग काफी हल्का होता है यानी इसका वजन काफी कम होता है।
सफेद रंग से पेंट करने पर प्लेन का वजन बढ़ता नहीं है, जो कि आसमान में उड़ने के लिए ये चीज बेहद अहम मानी जाती है। वहीं किसी अन्य रंग को अगर इस्तेमाल किया जाए, तो प्लेन का वजन बढ़ सकता है।
सफेद रंग के पेंट में पक्षियों के हमले कम होते हैं
जो वजह अब हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आपको थोड़ा सा अजीब लग सकता है, लेकिन पता चला है कि सफेद रंग के पेंट में पक्षियों के हमले कम होते हैं।
बर्ड स्ट्राइक किसी भी एयरलाइन और पायलट को प्रॉब्लम में डाल सकता है और इससे सैकड़ों यात्रियों की जान भी जा सकती है। हालांकि पक्षियों के हमले को कम करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन इसे पूरी तरह से टाला नहीं जा सकता है।

ह्यूमन-वाइल्डलाइफ इंटरेक्शन में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि पक्षी आकाश में एक चमकीले सफेद विमान को दूर से देख लेते हैं।
पक्षी नीले, लाल रंग के विमानों की तुलना में सफेद विमानों को आसानी से देख सकते हैं। और इस वजह से भी प्लेन को सफेद रंग का ही बनाया जाता है।
सफेद रंग का पेंट जल्दी खराब नहीं होता
अगर इसके एक और कारण पर नजर डालें तो जानकारी के अनुसार सफेद रंग के जहाज की रीसेल वेल्यू काफी ज्यादा होती है। इसके अलावा, हमेशा धूप में रहने की वजह से अगर किसी और रंग का हवाई जहाज होगा।
तो उसके पेंट खराब होने का खतरा काफी ज्यादा होगा, लेकिन सफेद रंग जल्दी खराब नहीं होता। इससे प्लेन को बार-बार पेंट नहीं कराना पड़ेगा। तो ये वो कुछ कारण हैं जिसकी वजह से हवाई जहाज को सफेद रंग में ही पेंट किया जाता है।