आज चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर आपको बताएंगे चैत्र नवरात्रि क्यों मनाया जाता हैं।
हमारे देश में बड़े ही धूमधाम से नवरात्रि मनाया जाता है भारत में एक साल में 4 बार नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता हैं जिसमे चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ मास शामिल हैं लेकिन गृहस्थ लोगो के लिए दो नवरात्रि ही शुभ मानी गयी है।
कहा जाता है कि सारे देवताओं ने जब जगदंबा (अंबे) का आह्वान किया, तब देवताओं की प्रार्थना सुनकर मातारानी ने चैत्र नवरात्रि के दिन अपने अंश से 9 रूपों को प्रकट किया।
नौ रूपों को प्रकट करने का क्रम चैत्र माह की शुक्ल पहली तिथि से प्रारंभ होकर नवमी तक चला। इसलिए इन 9 दिनों को चैत्र नवरात्रि के रूप में मनाया जाता है
और साथ ही चैत्र शुक्ल की पहली तिथि से हिन्दू वर्ष की भी शुरुवात होती हैं। तो वहीं भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम का जन्म भी चैत्र नवरात्रि में ही हुआ था।