दुनिया भर में फिल्म इंडस्ट्री के रुप में दो जगहें हॉलीवुड और बॉलीवुड फेमस हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारतीय सिनेमा का नाम बॉलीवुड कैसे पड़ा?
ज्यादातर लोगों को तो यही लगता है कि बॉलीवुड का नाम हॉलीवुड से कॉपी किया गया है आखिर इसके पीछे कि सच्चाई क्या है?
क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई? अगर नहीं तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।
Wood शब्द का इस्तेमाल किसने की ?
सबसे पहले आपको बताते हैं कि इसकी शुरुआत कहां से हुई? दरअसल फिल्म इंडस्ट्री के अंत में ‘वुड’ शब्द के इस्तेमाल करने की शुरुआत अमेरिका में हुई थी। सबसे पहले एच.जे. व्हिटली ने इस शब्द का प्रयोग किया था। व्हिटली को हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का जनक भी कहा जाता है।
तो वहीं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को दुनिया भर में बॉलीवुड के नाम से जाना जाता है। जहां काम करना किसी भी स्टार के लिए गौरव की बात होती है। दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने का रिकॉर्ड भी बॉलीवुड के नाम पर है।
Bollywood में हर साल 1500 से 2000 बनती है फिल्मे
यहां पर हर साल लगभग 1500 से 2000 फिल्में बनाई जाती हैं। हिंदी सिनेमा को बॉलीवुड, साउथ सिनेमा को टॉलीवुड और अमेरिकी फिल्मों को हॉलीवुड कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ये नाम क्यों दिया गया है?
दरअसल ज्यादातर लोग ये जानते हैं कि फिल्मों की तरह ही बॉलीवुड का नाम हॉलीवुड से कॉपी किया गया है लेकिन इसमें सच्चाई कुछ भी नहीं है। लेकिन इस शब्द को इस्तेमाल करने की जरूरत कैसे पड़ी आइए आपको बताते हैं।
Bollywood का श्रेय बंगाल सिनेमा को दिया जाना चाहिए
दरअसल बंगाल की राजधानी कोलकाता में ‘टॉलीगंज’ नाम की एक जगह है जो पहले बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का क्रेंद्र हुआ करती थी और इसी वजह से इसका नाम टॉलीवुड पड़ गया। उस समय तक भारत में फिल्म उद्योग को ‘हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री’ के नाम से ही जाना जाता था।
कहा जाता है कि इसे बॉलीवुड कहलाने का श्रेय बंगाल के सिनेमा को दिया जाना चाहिए। दरअसल, सन 1930 में बंगाली फिल्म इंडस्ट्री टॉलीगंज के बारे में लिखते हुए पहली बार जूनियर स्टेट्समैन नाम की मैगजीन ने टॉलीवुड शब्द का इस्तेमाल किया था। हालांकि अब इसका इस्तेमाल तेलुगू सिनेमा के लिए किया जाता है।
बॉम्बे से बना बॉलीवुड
टॉलीवुड से ही इंस्पायर होकर हिंदी फिल्मों के सेंटर बॉम्बे के लिए बॉलीवुड शब्द का इस्तेमाल किया जाने लगा। क्योंकि उस वक्त मुम्बई को बॉम्बे कहा जाता था। जिसकी वजह से इसका नाम बॉलीवुड पड़ गया।
हालांकि भारतीय सिनेमा को बॉलीवुड कहा जरूर जाता है लेकिन ये नाम ऑफिशियल नहीं है। ये तो सिर्फ ज्यादा बोलने की वजह से फेमस हुआ।
तो वहीं हॉलीवुड नाम इस्तेमाल होने के पीछे भी इसी तरह की एक वजह है। दरअसल अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक शहर है जिसका नाम हॉलीवुड है।
ये अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा केंद्र है और इसलिए वहां के सिनेमा के लिए हॉलीवुड शब्द का प्रयोग किया जाने लगा।