महिला प्रीमियर लीग यानी WPL की शुरुआत 4 मार्च से होगी। जानकारी के मुताबिक पहला मैच मुंबई और अहमदाबाद के बीच खेला जाएगा।
इस लीग का पहला सीजन कुल 23 दिन चलेगा। फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। हालांकि BCCI ने इस लीग के शेड्यूल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड महिला प्रीमियर लीग की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग की योजना बना रहा है।
BCCI महिला प्रीमियर लीग को मुंबई के DY Patil स्टेडियम में शुरू करने की योजना बना रहा है। यह लीग मुंबई के CCI और डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित की जा सकती है।
वानखेड़े स्टेडियम में वूमेन प्रीमियर लीग के मैच नहीं होंगे, क्योंकि भारत की पुरुष टीम मार्च के महीने में ऑस्ट्रेलिया के साथ इसी मैदान पर एक वनडे मैच खेलेगी।
इसके बाद अप्रैल में IPL के मैच भी इस मैदान में होंगे। IPL से पहले मुंबई इंडियंस की टीम यहीं अभ्यास भी करेगी।