आज तारीख है 18 अप्रैल 2022। हर साल 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है।1968 में एक अंतरराष्ट्रीय संगठन ने दुनिया भर की प्रसिद्ध इमारतों और प्राकृतिक स्थलों की सुरक्षा का प्रस्ताव पहली बार प्रस्तुत किया था, जिसे स्टॉकहोम में आयोजित हुए एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पारित कर दिया गया। 1983 नवंबर माह में यूनेस्को ने स्मारक दिवस को ‘विश्व विरासत दिवस’ के तौर पर मनाने की घोषणा की।
18 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व धरोहर दिवस का उद्देश्य है दुनियाभर में मानव इतिहास से जुड़े ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों को संरक्षित किया जाए, जिसके लिए लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है।भारत की पहली विश्व धरोहर महाराष्ट्र में स्थित एलोरा की गुफाएं हैं और वर्तमान में भारत में 40 विश्व धरोहरे हैं।
एक और हम दुनियाभर में अपनी धरोहरो को लेकर इतराते है दूसरी ओर देश के अंदर एक अलग ही ट्रेंड चल रहा है। आजकल बनी-बनी इमारतो एको तोड़कर सत्ता में बने रहने की ग्यारंटी मिलती है। इस कदर नफरत फैला दी गई है की लोग क़ुतुब मीनार जैसी इमारतो को तोड़ने की बाते करने लगे है। याद रहे भाईचारा और शांति भी हमारे देश की अमूल्य धरोहर है इन्हे बचाये रखना इस समय की सबसे बड़ी मांग है।