बीती रात यानी 26 फरवरी को जी सिने अवॉर्ड 2023 का आयोजन मुंबई में हुआ। जहां तमाम सितारें नजर आए।
एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फिल्म गंगुबाई के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला हैं।
इससे पहले आलिया को इसी फिल्म के लिए दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड मिला था।
तो वहीं करोना काल और लॉकडाउन के बाद हिट होने वाली पहली फिल्म भूल भुलैया 2 के लिए कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला हैं।
आपको बता दें साल 2022 में रिलीज हुई अयान मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म ब्रह्मास्त्र को कई पुरस्कार मिले हैं। और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को स्टार ऑफ द इयर के अवॉर्ड से नवाजा गया है।